Hanuman Chalisa

घुसपैठ की फिराक में सीमापार इकट्‍ठे हुए 10 हजार आतंकी!

सुरेश एस डुग्गर
शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (18:50 IST)
जम्मू। माना कि सीमाओं पर सीजफायर है लेकिन वे सब हरकतें पाक सेना की ओर से बंद नहीं की गई हैं जिनके कारण राज्य में खून-खराबा हो रहा है। सेना कहती है कि अब पाक सेना एलओसी से एक-दो के दलों में आतंकियों को इस ओर धकेल रही है तो सेना के ही मुताबिक एलओसी के उस पार पाक सीमा चौकियों पर बड़े पैमाने पर आतंकियों को एकत्र करने का सिलसिला कभी रुका नहीं है। सेना कहती है कि इसके स्पष्ट मायने यही हैं कि पाक सेना सीजफायर के समाप्त होते ही आतंकियों को बड़ी संख्या में इस ओर धकेलने का प्रयास करेगी।
 
 
स्पष्ट शब्दों में कहें तो पिछले 15 सालों से पाक सेना सीजफायर के मायने आतंकियों को खुल्लम-खुल्ला तौर पर अपनी सीमा चौकियों पर एकत्र करने और उन्हें ट्रेनिंग देने के तौर पर ले रही है। इसका खुलासा सेना भी कई बार कर चुकी है, जो एलओसी के पास पाक सीमा चौकियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
 
रक्षाधिकारियों के बकौल, 'सीजफायर के पहले ही दिन से एलओसी से सटी पाक सेना की अग्रिम सीमा चौकियों पर सादे कपड़ों में आने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। ये सैनिक नहीं हैं बल्कि वे आतंकी हैं जिन्हें इस ओर धकेलने के लिए एकत्र किया जा रहा है।'
 
सेना की उत्तरी कमान के मुख्यालय में तैनात सेनाधिकारियों की ओर से भी इसकी पुष्टि की जा चुकी है कि एलओसी के पार आतंकियों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। फिलहाल वे इनकी सही संख्या बता पाने में तो सक्षम नहीं हैं लेकिन अंदाजन यह संख्या 10 हजार के लगभग बताई जा रही है। ये सभी 814 किमी लंबी एलओसी के उस पार पाक सीमा चौकियों पर तैनात हैं।
 
इन्हीं अधिकारियों के बकौल, सिर्फ आतंकियों को सीमा चौकियों पर तैनात ही नहीं किया गया है बल्कि उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है। और भारतीय सैनिकों की मजबूरी यह है कि जिस सीजफायर का लाभ उठाते हुए पाकी सेना ऐसा कर रही है, वही सीजफायर भारतीय जवानों के लिए बाधा बन गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

नवीनतम

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

अगला लेख