shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किशोरी को अगवा कर गुफा में कई दिनों तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Teenager
BY DIGITAL DESK | EDITED BY: PRASHANT PANDEY
PUBLISH DATE: WED, 18 FEB 2026 10:35:04 AM (IST)     UPDATED DATE: WED, 18 FEB 2026 01:44:48 PM (IST)
, सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (14:09 IST)
गरियाबंद। एक किशोरी को अगवा कर उसे कई दिन तक जंगल में एक गुफा में रखकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की है।
सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद निवासी आरोपी युवक शेख सलीम ने 5 दिन पहले एक किशोरी को बंधक बनाया और जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर पहाड़ में स्थित एक गुफानुमा जगह में उसे ले जाकर कई दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
परिजन ने किशोरी के लापता होने की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान आरोपी युवक के मोबाइल लोकेशन के आधार पर बालिका बरामद हो गई, लेकिन आरोपी फरार हो गया था, लेकिन उसे भी पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया है।
 
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शादी का झांसा देकर बालिका से दुष्कर्म कर रहा था। थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि आरोपी युवक 5 दिनों तक जंगल में छिपा रहा। उसे दुष्कर्म के मामले में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Supreme court ने फारुक अब्दुल्ला की पेशी की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से किया इंकार