कश्मीर में बर्फबारी ने मचाई भारी तबाही, बिजली गुल, शिकारे डूबे

सुरेश एस डुग्गर
बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (19:47 IST)
जम्मू। फरवरी के अंत में कश्मीर में बुधवार को हुई बर्फबारी ने भारी तबाही मचाई है। श्रीनगर समेत कई इलाकों में बिजली के टॉवर गिरने से पूरे कश्मीर की बत्ती फिलहाल गुल है। डल झील में भी दर्जनभर शिकारे बर्फ का भार सहन न करते हुए डूब गए।
 
कश्मीर से 35 उड़ानें फिलहाल रद्द की जा चुकी हैं और बिजली के टॉवर गिरने से करीब 6 वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जनहानि की कोई खबर नहीं थी। बीती रात से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से जगह-जगह भू-स्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।
कश्मीर संभाग में भारी बर्फबारी के कारण बनिहाल से काजीकुंड ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है। इसके अलावा श्रीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 35 उड़ानों को रद कर दिया गया है। श्रीनगर शहर में 5 इंच तक बर्फबारी हो चुकी है जबकि शोपियां और टंगमार्ग में एक-एक फुट से अधिक बर्फबारी हो चुकी है।
 
श्रीनगर में 8 से 9 इंच बर्फ गिरी : कश्मीर यूनिवर्सिटी ने बुधवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है। श्रीनगर में भारी बर्फबारी के कारण 35 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। कश्मीर में बर्फबारी होने के कारण हवाई और रेल सेवा प्रभावित हुई है। कश्मीर में आज डेढ़ से दो फुट तक बर्फ गिरी है। सिर्फ श्रीनगर शहर में ही 8 से 9 इंच बर्फ गिरी, जबकि उधमपुर में 124 मिमी बारिश सर्वाधिक मानी गई है।
सैकड़ों वाहन फंसे : जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन भूस्खलन के फंस गए हैं जबकि श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य रोक दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से मौसम साफ होने लगेगा और फरवरी के अंत तक अब कोई बर्फबारी का अनुमान नहीं है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

अगला लेख
More