biodatamaker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: जम्मू कश्मीर में हुई बारिश और बर्फबारी, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Advertiesment
Jammu and Kashmir
नई दिल्ली। 17 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय के पास ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गुजरात और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी हुई। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हुई। पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। विदर्भ और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है और एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चन्नी ने भगवंत मान को बताया शराबी, कहा-3 बार में पास की 12वीं क्लास