Dharma Sangrah

महिला की शिकायत पर नाराज हुए सिद्धारमैया, माइक छीना

Webdunia
सोमवार, 28 जनवरी 2019 (22:15 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को विवाद खड़ा कर दिया, जब उनकी एक महिला कार्यकर्ता से कहासुनी हो गई और उन्होंने महिला से माइक छीन लिया और इस दौरान उसका दुपट्टा भी गिर गया।
 
 
घटना मैसुरू के वरुणा की है, जहां से सिद्धारमैया के बेटे यतीन्द्र विधायक हैं। सिद्धारमैया, उनके बेटे और अन्य लोगों ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले 'जन संवाद कार्यक्रम' का आयोजन किया था। घटना कैमरे में रिकॉर्ड होकर वायरल हो गई है। भाजपा ने घटना की निंदा की है, वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि आयोग कर्नाटक पुलिस को पत्र लिखकर मामले में उचित कार्रवाई को कहेगा।
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धारमैया और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जमालार के बीच कहासुनी हो रही है। महिला ने कहा कि वह इस बात से दु:खी है कि विधायक यतीन्द्र ने निर्वाचित होने के 7 महीने ऐसे ही निकाल दिए। उसने कहा कि मैं चुप रहने वाली नहीं हूं। इससे सिद्धारमैया नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि उनका बेटा विधानसभा क्षेत्र का दौरा करता है। इसका महिला ने विरोध किया।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने सिद्धारमैया की निंदा करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस से जुड़ी है और विधायक के उपलब्ध नहीं होने की शिकायत कर रही है और उसकी शिकायत पर ध्यान देने के बजाए सिद्धारमैया ने उससे माइक छीनकर और उस पर चिल्लाकर गुस्सा दिखाया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

दुनियाभर में YouTube सर्वर डाउन, 1 घंटे बाद सेवाएं बहाल, करोड़ों यूजर्स प्रभावित

AI Impact Summit : PM मोदी ने सर्बियाई राष्ट्रपति वुसिक की तारीफ की, बताया क्यों खास है यह समिट

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

अगला लेख