dharma sangrah
✕

शिव का सबसे कल्याणकारी रूप है अघोर

Webdunia
सोमवार, 12 मार्च 2018 (23:14 IST)
वडोदरा। अघोरी कोई पंथ नहीं अपितु एक पथ है, जो सहज चलते हुए ही पार किया जा सकता है। श्मशान का महत्व मात्र एक अघोरी के लिए मृत्यु के भय को दूर भर करने के लिए होता है और सभी धर्मों में अघोर पथ पर चलने वाले लोग उपलब्ध है। कई ईसाई, यहूदी और सूफी महात्माओं ने भी इस पथ पर चलकर अपने गंतव्य को प्राप्त किया।
 
सोमवार को सिटी क्लब द्वारा आयोजित पुस्तक व्याख्यान कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पुस्तक 'अघोरी' के लेखक मनोज ठक्कर एवं जयेश राजपाल ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी पूंजी हमारे शास्त्र हैं। चूंकि शास्त्र उपेक्षित हो रहे हैं और युवा वर्ग का इस ओर ध्यान नहीं है। इसलिए कहीं ऐसा न हो कि हमारी शास्त्र रूपी पूंजी हमसे खो जाए। 
 
उन्होंने कहा कि अघोर के बारे में जितनी भ्रांतियां हैं, शायद ही किसी और के बारे में हों। श्मशान, शव, चिता इत्यादि एक अघोरी की साधना में एक प्रतिशत हिस्सा भी नहीं रखते। अघोरी कण-कण में शिव नहीं अपितु हर कण को शिव देखता है। इसीलिए वह समाज के लिए घृणित ऐसे स्थानों पर साधना करता है ताकि उसे घृणा से भी घृणा ना हो।
 
उन्होंने कहा कि एक सच्चा अघोरी कभी तंत्र-मंत्र, जादू-टोने का उपयोग नहीं करता। यहां तक कि गृहस्थी में रहकर भी इस मार्ग को अपनाया जा सकता है क्योंकि शिव का सबसे शांत एवं कल्याणकारी रूप ही अघोर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

नवीनतम

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

मेरठ में ओवैसी की हुंकार: 2027 में भाजपा को हराकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

अगला लेख