Himachal: भीषण गर्मी के कारण ऊना में 13 मई से स्कूलों का समय बदला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 10 मई 2024 (15:45 IST)
Extreme heat in Himachal: हिमाचल में ऊना जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी (extreme heat) के मद्देनजर 13 मई से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। ऊना (Una) में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद यह कदम उठाया गया है।
 
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि छात्रों की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखते हुए जिला अधिकारी जतिन लाल ने आदेश जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश के ऊना में सभी सरकारी और निजी स्कूल 13 मई से सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे।
 
स्कूल में अवकाश और सुबह होने वाली प्रार्थना के समय में कटौती के जरिए घटाए गए समय की भरपाई की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार यह आदेश सभी प्राथमिक, उच्च और उच्चतम माध्यमिक स्कूलों पर लागू होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

नरेन्द्र मोदी ने कहा, वन नेशन वन इलेक्शन को मंजूरी महत्वपूर्ण कदम

राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयानों पर भड़कीं प्रियंका, PM मोदी और अमित शाह पर लगाया यह आरोप

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन में यात्रियों को नहीं झेलना पडेगा, शोर, लगाए गए 1.75 लाख ध्वनि अवरोधक

अब चांद पर भारतीयों को उतारने की तैयारी, चंद्र अभियान चंद्रयान-4 को हरी झंडी

अगला लेख
More