Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Haryana: जजपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर की तत्काल शक्ति परीक्षण की मांग

दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को पत्र लिखा

हमें फॉलो करें Haryana: जजपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर की तत्काल शक्ति परीक्षण की मांग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 9 मई 2024 (14:59 IST)
Haryana demands immediate floor test : जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya) को पत्र लिखकर कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के पास अब बहुमत नहीं है जिसके मद्देनजर तत्काल शक्ति परीक्षण कराया जाना चाहिए।

 
हरियाणा में 3 निर्दलीय विधायकों ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया था और घोषणा की थी कि वे कांग्रेस का समर्थन करेंगे। इसके साथ ही नायब सिंह सैनी सरकार राज्य विधानसभा में अल्पमत में आ गई।
 
दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को पत्र लिखा : पूर्व उपमुख्यमंत्री और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा कि यह स्पष्ट है कि हरियाणा में भाजपा सरकार के पास अब बहुमत नहीं है। चौटाला ने अपने पत्र में राज्यपाल से उचित प्राधिकारी को तुरंत शक्ति परीक्षण कराने का निर्देश देने का आग्रह किया।

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सहयोगी जजपा ने 3 निर्दलीय विधायकों के हरियाणा सरकार से समर्थन वापस लेने के एक दिन बाद बुधवार को कहा था कि अगर कांग्रेस राज्य में भाजपा सरकार को गिराने का प्रयास करती है तो वह उसकी मदद करने के लिए तैयार है।
 
क्या बोले सीएम सैनी : बहरहाल, मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उनकी सरकार किसी संकट में नहीं है। भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी दावा किया कि कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान (दादरी), रणधीर सिंह गोलन (पुंडरी) और धर्मपाल गोंदर (नीलोखेड़ी) ने मंगलवार को भाजपा सरकार से समर्थन वापस ले लिया और घोषणा की कि वे कांग्रेस का समर्थन करेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एअर इंडिया एक्सप्रेस की 74 उड़ाने रद्द, 292 उड़ानें संचालित