ramcharitmanas

एससी-एसटी एक्ट का विरोध : नहीं थमा हिंसा का दौर, विधायक के घर लगाई आग

Webdunia
मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (16:49 IST)
एससी एसीटी एक्ट में बदलाव को लेकर देशभर के अलग-अलग राज्यों में सोमवार हुए प्रदर्शन के बाद अब भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राजस्थान के करौली में भीड़ ने दो नेताओं के घरों को निशाना बनाया है। भीड़ ने मौजूदा विधायक राजकुमारी जाटव और पूर्व विधायक भरोसीलाल जाटव के घरों में आग लगा दी। एक शॉपिंग मॉल में भी भीड़ ने तोड़फोड़ की है। इसके अलावा देश के दूसरे हिस्सों में स्थिति नाजुक लेकिन नियंत्रण में है। 
 
हिंसा फैलाने वालों की धरपकड़ की जा रही है। ये दोनों नेता दलित समुदाय से आते हैं। मौजूदा विधायक राजकुमारी जाटव भाजपा नेता हैं, जबकि पूर्व विधायक कांग्रेस के नेता हैं। खबरों के मुताबिक इलाके में सोमवार को हुई हिंसा के जवाब में सुबह यहां भीड़ जमा होने लगी। 
 
धारा 144 लागू होने के बाद धीरे-धीरे ये संख्या 40 हजार तक पहुंच गई। खबरों के अनुसार इसी दौरान भीड़ ने करौली से वर्तमान भाजपा विधायक राजकुमारी जाटव के घर को निशाना बनाया और आग लगा दी। इतना ही नहीं भीड़ ने पूर्व विधायक को भी नहीं बख्शा। इलाके के पूर्व कांग्रेस विधायक भरोसीलाल जाटव के घर को भी आग के हवाले कर दिया गया। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

दतिया उपचुनाव में सीट बचाने में सफल रही कांग्रेस, भितरघात ने बीजेपी का हार की लिखी पटकथा

बांकीपुर में क्यों हारी भाजपा? प्रशांत किशोर की जीत के 5 बड़े कारण

बांग्लादेश में जो हुआ वो भारत के लिए वॉर्निंग, लेखिका तस्लीमा नसरीन क्‍या मैसेज देना चाहती हैं सरकार को?

यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, IMSS से 24 घंटे निगरानी और कड़े एक्शन

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

अगला लेख