Hanuman Chalisa

सस्ते हुए सैमसंग के ये स्मार्ट फोन, गिरे इतने दाम

Webdunia
मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (16:32 IST)
सैमसंग ने फिर अपने स्मार्ट फोन के दामों में कटौती की है। सैमसंग गैलेक्सी एस 8 और एस 8 प्लस की कीमत में कटौती की गई है। दरअसल सैमसंग इसी सीरिज में नए फोन लांच करने जा रहा है, इसलिए इनकी कीमतों में कटौती की गई है।

सैमसंग गैलेक्सी एस 9 और गैलेक्सी एस 9 प्लस को लांच किया जा सकता है। यह कीमत कटौती ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के बाजारों पर लागू होंगे। कीमत में कटौती के बाद Samsung Galaxy S8 64GB मॉडल 49,900 रुपए में खरीदा जा सकता है, वहीं Galaxy S8+ 64 जीबी मॉडल के लिए 53,990 रुपए देने होंगे। सैमसंग ने एस-8 के 128 जीबी मॉडल को कंपनी की वेबसाइट से हटा दिया है। इन स्मार्टफोन को ऑफ लाइन खरीदने पर 10,000 रुपए का पेटीएम कैशबैक मिलेगा। 
 
फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस 8 में 5.8 इंच का क्वाड एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस में 6.2 इंच का क्वाडएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। ये स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस होंगे।

हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट पर आधारित इन दोनों ही हैंडसेट की मेमोरी को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस 8 में जहां 3000 एमएएच की बैटरी है, वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस 8 प्लस में 3500 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

अगला लेख