Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संजय सिंह 10 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में

हमें फॉलो करें संजय सिंह 10 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में
, शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (15:47 IST)
Sanjay Singh news in hindi :  दिल्ली की एक अदालत ने कथित दिल्ली आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 10 नवंबर तक बढ़ा दी।
 
विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने सिंह को अपने पारिवारिक खर्चों के साथ-साथ संसद सदस्य के रूप में अपने कार्यों के लिए कुछ चेक पर हस्ताक्षर करने की भी अनुमति दी।
 
न्यायाधीश ने संबंधित जेल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे सिंह का उनके निजी डॉक्टर सहित उचित इलाज सुनिश्चित करें।
 
न्यायाधीश ने कहा कि अदालत को आरोपी को निजी तौर पर इलाज कराने से इनकार करने का कोई कारण नहीं दिखता... इसलिए, संबंधित जेल अधीक्षक को उनका उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है।
 
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आरोपी के वकील यह सुनिश्चित करें कि सिंह और अन्य लोगों का कोई भी समर्थक इस दौरान उपचार केंद्र में इकट्ठा न हो।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्याज पर महंगाई की मार, 57 प्रतिशत बढ़े दाम