अखिलेश यादव का सबसे बड़ा एक्‍शन, सपा की सभी राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी भंग

Webdunia
रविवार, 3 जुलाई 2022 (13:48 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा, अन्य प्रकोष्ठों और राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। इसे पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा एक्‍शन माना जा रहा है। हालांकि पार्टी ने इसका कोई कारण स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए यह कवायद की गई है।

सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके यह जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्षों, प्रदेश अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों तथा राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि सपा अध्यक्ष ने पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर सभी संगठनों की तमाम इकाइयों के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

हालांकि पार्टी ने इसका कोई कारण स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि पिछले विधानसभा चुनाव में शिकस्त के बाद हाल में सपा को अपना मजबूत गढ़ माने जाने वाले रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में भी पराजय मिलने के मद्देनजर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए यह कवायद की गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

हमारे सभी सैन्य अड्डे, प्रणालियां पूरी तरह चालू हैं : भारतीय वायुसेना

मरियम नवाज ने जाना भारतीय हमलों में घायल पाकिस्तानी सैनिकों का हाल

पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर में ब्लैकआउट, सीमावर्ती इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल

Opration sindur: बुद्ध के देश में युद्ध का विकल्प भी खुला है, पाक को मोदी की वार्निंग

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ नई नीति, परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख
More