राहुल गांधी ने नहीं मांगा यशवंत सिन्हा के लिए AIADMK का समर्थन

Webdunia
रविवार, 3 जुलाई 2022 (13:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को उस खबर को ‘फर्जी’ बताते हुए खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि राहुल गांधी ने ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम (AIADMK) के नेता ई पलानीस्वामी को फोन कर राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के वास्ते पार्टी का समर्थन मांगा है।
 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने एक बयान जारी कर कहा कि यह खबर ‘फर्जी और गलत’ है तथा इसका मकसद भ्रम पैदा करना है।
 
रमेश ने कहा कि यह पूरी तरह से फर्जी और झूठी खबर है। ऐसा कोई फोन कॉल नहीं किया गया था। द्रमुक और कांग्रेस का गठबंधन इतना मजबूत है कि वह भ्रम पैदा करने और उसे कमजोर करने के नाकाम प्रयासों का सामना कर सकता है।
 
18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस और द्रमुक अपने संयुक्त उम्मीदवार सिन्हा का समर्थन कर रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

मॉक ड्रिल के लिए दिल्ली तैयार, कैेसे हैं सुरक्षा इंतजाम?

शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, मुख्यमंत्री आवास के पास कर रहे थे प्रदर्शन

पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर अनिश्चितता के बादल, कैसी है तैयारियां?

मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 1 करोड़ रुपए की फिरौती

US के ऐलान से बढ़ेगी पाकिस्तान की टेंशन, भारत की मदद के लिए तैयार अमेरिका

अगला लेख
More