Hanuman Chalisa
✕

दत्तात्रेय होसबाले ने बताया- देश में क्यों आया जनसंख्या में असंतुलन?

Webdunia
बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (20:10 IST)
प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि देश में किसी न किसी प्रकार से मतांतरण करने की साजिश से जनसंख्या में असंतुलन पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या असंतुलन का दूसरा कारण घुसपैठ है। संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में जनसंख्या असंतुलन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। 
 
जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर यमुनापार गौहनिया में एक विद्यालय परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए होसबाले ने कहा कि देश में किसी न किसी प्रकार से मतांतरण करने की साजिश से जनसंख्या में असंतुलन पैदा हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि जनसंख्या असंतुलन का दूसरा कारण घुसपैठ है। बांग्लादेश के रास्ते उत्तर बिहार के पूर्णिया, कटिहार जैसे जिलों और अन्य राज्यों में भी जनसंख्या असंतुलन देखने को मिला है।
 
होसबाले ने कहा कि मतांतरण रोकने के लिए कानून बनाए गए हैं, लेकिन इन कानूनों को सख्ती से लागू किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हालांकि संघ इस संबंध में जनजागरण के प्रयास कर रहा है जिसकी वजह से घर वापसी की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
 
अनुसूचित जाति के लोगों को मतांतरण के बाद भी आरक्षण का लाभ मिलते रहने के संबंध में होसबाले ने कहा कि संघ ने पहले भी कहा है कि जो मतांतरित होते हैं उन्हें आरक्षण की सुविधा नहीं मिलनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर निर्णय करने के लिए सरकार द्वारा पूर्व प्रधान न्यायाधीश बालकृष्ण की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है जो इस मामले में अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट देगी।
 
होसबाले ने कहा कि हिन्दू समाज में विभिन्न गतिविधियों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
 
आरएसएस की इस चार दिवसीय इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सभी प्रांतों के प्रमुख समेत देशभर से 372 स्वयंसेवक शामिल हुए। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

अगला लेख