shiv chalisa

सॉफ्टवेयर इंजीनियर का आरोप, शादी का झांसा देकर किया दुष्‍कर्म

Webdunia
सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (23:04 IST)
नोएडा (उत्तर प्रदेश)। शहर की सेक्टर 20 थाना क्षेत्र निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।


पुलिस उपाधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर 31 निवासी युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि रोहतास दीक्षित नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। युवती का आरोप है कि इस बीच वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया।

युवती के अनुसार, इस घटना से वह मानसिक तनाव में आ गई तथा आत्महत्या करने का विचार करने लगी। उन्होंने बताया कि युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी ने गुपचुप तरीके से जुलाई माह में किसी और लड़की से सगाई कर ली। सीओ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी का मलेशिया दौरा हुआ पूरा, दोनों देशों ने इन समझौतों पर लगाई मुहर

चीन को लेकर बड़ा खुलासा, गलवान झड़प के बाद किया था परमाणु टेस्‍ट, अमेरिका के दावे पर भड़का China

देश की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा... भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल

अखिलेश यादव ने SIR पर उठाए सवाल, बोले- फॉर्म-7 भरवाना बंद करे चुनाव आयोग, लोकतंत्र को खत्‍म कर रही BJP

RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में मोहन भागवत का बेबाक बयान, अंग्रेजी, UCC और AI पर खुलकर रखा पक्ष

तरनतारन में लॉ कॉलेज के गेट पर छात्रा की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

अपनी ही शादी का कार्ड देख उड़े नेताजी के होश! कहा- लिंक पर क्लिक किया तो होगी मुसीबत

BJP के 'अच्छे दिन' RSS की वजह से! क्या भागवत का यह बयान नड्‍डा को जवाब है?

कानपुर के निजी बैंक में कस्‍टमर से भिड़ गई महिला कर्मचारी, वायरल हुआ वीडियो

लोकसभा में हंगामा, स्पीकर ओम बिरला पर अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष

अगला लेख