घर में सो रही एक साल की बच्ची का अपहरण, दरिंदे ने बलात्कार के बाद की हत्या

Webdunia
शनिवार, 16 जून 2018 (09:32 IST)
पुणे। पुणे के लोनी कलभोर इलाके में एक साल की बच्ची का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के आरोप में 22 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने बताया कि कल रात मल्हारी बनसोडे ने लोनी कलभोर में बच्ची को सोते समय उसके माता-पिता के पास से उठा लिया। बच्ची का परिवार तमिलनाडु का है और उसके अभिभावक और अन्य रिश्तेदार इलाके में मजदूरी करते हैं।

लोनी कलभोर थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात में परिवार के लोगों को पता चला कि बच्ची लापता है और उसकी तलाश शुरू की गई। बाद में एक मामला दर्ज कराया गया। आज तड़के लापता बच्ची का शव पास के इलाके में मिला।
चिकित्सीय जांच से पता चला कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को लड़की को ले जाते हुए देखा गया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

गडकरी की भाजपा को नसीहत, फिर हमारे सत्ता में आने का कोई मतलब नहीं

भारत बन सकता है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

DU में नहीं पढ़ाई जाएगी मनुस्मृति, कुलपति ने खारिज किया प्रस्ताव

शायद मोदी सरकार कार्यकाल पूरा न कर पाए, ममता ने उद्धव से क्यों कहा

जब संविधान को रौंदा गया, सरकार की घोषणा पर बोले पीएम मोदी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट विवाह बंधन में बंधे, जानी-मानी हस्तियां हुईं शामिल

दिल्ली के रेस्तरां में हत्या मामला, 3 हमलावरों की पुलिस मुठभेड़ में मौत

इंदौर में 12 घंटे में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, अमित शाह बनेंगे इस पल के साक्षी, नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश

UP : हाथियों के झुंड को देखकर मची अफरातफरी, ग्रामीण हुए परेशान, वन विभाग का अलर्ट

अब विवादों में घिरी IAS पूजा खेडकर की मां, पिस्तौल दिखाकर लोगों को धमकाया, पुलिस करेगी जांच

अगला लेख
More