Publish Date: Tue, 24 Oct 2017 (08:03 IST)
Updated Date: Tue, 24 Oct 2017 (08:05 IST)
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कक्षा नौंवी की एक छात्रा के साथ गांव के पूर्व प्रधान के बेटे ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को घटना की जानकारी दी और बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना कल की है जब लड़की शौच के लिए गई थी। बुलंदशहर के एसपी (शहर) प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि लड़की के रिश्तेदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)