रायसेन में बाघ की मौत, तांत्रिक क्रिया का संदेह

Webdunia
गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (15:19 IST)
रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज वन मंडल क्षेत्र स्थित रातापानी अभयारण्य में एक बाघ का शव मिलने और उसके दो पंजों कटे होने की घटना को तांत्रिक क्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है।
 
एक साल के भीतर इस क्षेत्र में तीन बाघों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को भी यहां आठ साल के एक बाघ का शव संदिग्ध हालत में मिला, जिसके आगे के पैरों के पंजे गायब थे। बुधवार को वन विभाग के आला अफसरों ने भी मौके का निरीक्षण किया।
 
सूत्रों के अनुसार बाघ के शिकार की आशंका जताई जा रही है। शव करीब दो से तीन दिन पुराना है। उसके पंजे गायब होने के चलते किसी तांत्रिक क्रिया का संदेह होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
 
ओबेदुल्लागंज वन मंडलाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बाघ के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। पंजे गायब होने से मामले की जांच शिकार के बिंदु पर भी की जा रही है।
 
इससे पूर्व मार्च 2018 में वन परिक्षेत्र की जाबरा मलखार बीट तथा गौहरगंज वन क्षेत्र की घाना बीट में नाले के किनारे एक-एक बाघिन का शव मिला था। (वार्ता) (प्रतीकात्मक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

अगला लेख
More