suvichar

युवक ने रेल की पटरी में दरार देखकर ट्रेन रोकी, हादसा टला

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (14:27 IST)
फर्रुखाबाद (उत्तरप्रदेश)। फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ के बीच रेल की पटरी की जोड़ में दरार देखने के बाद एक युवक ने लाल रंग की शर्ट दिखाकर वहां से गुजरने वाली ट्रेन को रोका जिससे बड़ा हादसा टल गया।
 
फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्रा ने ‘भाषा’ को फोन पर बताया कि फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ के बीच भोपतपट्टी के पास रेल की पटरी की जोड़ में दरार पड़ी हुई थी। गुरुवार सुबह दिल्ली से कानपुर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस उस पटरी से गुजरने ही वाली थी तभी पवन कुमार नामक एक व्यक्ति ने पटरी में पड़ी दरार को देखा। 
 
कुमार ने सूझबूझ से काम लेते हुए तुरंत अपनी लाल रंग की कमीज उतारी और वहीं खड़े होकर चेतावनी देने लगा। पटरी पर खड़े व्यक्ति को लाल रंग का कपड़ा दिखते देखने के बाद कालिंदी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन रोक दी। इससे भीषण दुर्घटना टल गई।
 
ट्रेन के ड्राइवर ने इसकी जानकारी तुरंत रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों को दी। आरपीएफ और फतेहगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। आधा घंटे बाद कालिंदी एक्सप्रेस को कानपुर के लिए रवाना किया गया। एसपी मिश्रा ने बताया कि रेलवे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

नवीनतम

चीनी की बढ़ती कीमतों पर बोले मंत्री श्रवण कुमार, कहा- ‘मिठाई कौन खाता है, आजकल तो सबको डायबिटीज है’

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए तत्काल निलंबन के निर्देश

NEET छात्रों पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर राहुल गांधी सख्त, FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने में धरने पर बैठे

क्या भारत में और महंगी होने वाली है चीनी और क्यों करना पड़ रहा है आयात?

वंदे मातरम पर राष्ट्रवाद की सियासत!, किसका फायदा, किसका नुकसान?

अगला लेख