Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीएम धामी ने सीडीएस जनरल रावत के परिजनों से मुलाकात कर प्रकट की शोक संवेदना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pushkar Singh Dhami

एन. पांडेय

, शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (10:02 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में स्व. सीडीएस जनरल बिपिन रावतजी के आवास पर उनके परिवार जनों से भेंट कर शोक-संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने जनरल बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का निधन बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है। उनका निधन देश के लिए विशेषकर उत्तराखंड राज्य की बहुत बड़ी हानि है, साथ ही मेरे लिए भी। सैनिक पुत्र होने के नाते वे हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते रहते थे। उनकी सादगी व सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। कभी लगता नहीं था कि हम किसी जनरल से मिल रहे हैं।

Pushkar Singh Dhami
 
उन्होंने कहा कि पहली बार मुख्य सेवक बनने के बाद जब मिले तो मेरे पिताजी की रेजीमेंट (महार रेजिमेंट) सागर जाने का कार्यक्रम उन्होंने बनाया हुआ था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Petrol Diesel price Update: पेट्रोल डीजल के भावों में कोई परिवर्तन नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव