अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी के लिए पंजाब में पूर्व AAP नेता कुमार विश्वास के विरुद्ध केस दर्ज

Webdunia
बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (18:08 IST)
नई दिल्ली। Kumar Vishwas News : आम आदमी पार्टी के खिलाफ टिप्पणियों के मामले में पंजाब पुलिस मशहूर कवि कुमार विश्वास के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किए हैं। दूसरी तरफ कुमार विश्वास के बाद अब कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर पहुंच गई है।
 
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी ट्विटर पर दावा किया पंजाब पुलिस उनके घर भी पहुंच चुकी है। कुमार के समर्थन में ट्वीट भी किया कि अब सबको समझ आ गया होगा कि केजरीवाल को पुलिस क्यों चाहिए थी?
<

सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है।एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए @BhagwantMann को आगाह कर रहा हूँ कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा।देश मेरी चेतावनी याद रखे pic.twitter.com/yDymGxL1gi

— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 20, 2022 >
खबरों के मुताबिक कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब के रोपड़ जिले के रूपनगर थाना सदर में केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 505, 323, 341, 506 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। रोपड़ सदर थाने के इंस्पेक्टर सुमित मोर की अगुवाई में पंजाब पुलिस नोटिस रिसीव करवाने गई है।
 
चुनाव के समय दिया था बयान : पंजाब चुनाव के समय कुमार विश्वास के बयान पर खलबली मच गई थी। कुमार ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि एक दिन वे पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

Reinvest 2024: अदाणी समूह का नवीकरणीय ऊर्जा में 4.05 लाख करोड़ निवेश का वादा

राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख का इनाम, शिवसेना MLA के बिगड़े बोल

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

अगला लेख
More