योगी की अपील के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बंद हुआ लाउडस्पीकर, लोगों में नाराजगी

Webdunia
बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (17:59 IST)
लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लाउडस्पीकर बंद होने के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि भगवान के मंगलाचरण की आवाज सुनकर ही उनके दिन की शुरुआत होती है। 
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील के बाद मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लाउडस्पीकर बंद करने का फैसला लिया गया है। मंदिर से आने वाली आवाज के बंद होने से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। यहां से गूंजने वाली आवाज से लोग विष्णु सहस्त्रनाम व मंगलाचरण का पाठ सुनते थे। एक से डेढ़ घंटे तक भगवान का संकीर्तन भी होता था।
 
दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा था कि यह सुनिश्चित किया जाए कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की आवाज परिसर से बाहर न जाए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा के मुताबिक इस निर्देश के बाद ही मंदिर प्रशासन ने स्वयं लाउडस्पीकर बंद करने का फैसला किया है। 
 
योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा था कि सभी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की पूरी स्वतंत्रता है साथ ही माइक का प्रयोग भी किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि माइक की आवाज उस परिसर से बाहर न आए। पुलिस से यह भी कहा गया कि नए स्थलों पर माइक लगाने की अनुमति न दी जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच किसने लगाईं कितनी पाबंदियां, रिश्तों में और बढ़ेगी खटास

बाबा रामदेव का गुरुमंत्र, इस तरह आतंकवाद से मुक्त होगा इस्लाम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

यूपी बोर्ड 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित, बालिकाओं का रहा दबदबा, टॉपर्स में छोटे जिलों ने दिखाया कमाल

MP : वायुसेना के विमान से गिरी भारी वस्तु, मकान में हुआ 10 फुट गहरा गड्ढा, तेज धमाके से कांपे आसपास के घर

अगला लेख
More