Publish Date: Sat, 11 May 2019 (13:26 IST)
Updated Date: Sat, 11 May 2019 (13:36 IST)
चंडीगढ़। Punjab Board ने शनिवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम pseb.ac.in पर देखा जा सकता है। इस परीक्षा में सर्वजोत, अमन और मुस्कान ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।
पंजाब बोर्ड ने कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। इस परीक्षा में 12वीं में लुधियाना के सर्वजोत सिंह खालसा, मुक्तसर के अमन और जलंधर के नकादर की मुस्कान कौर ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।