khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रिकेटर प्रवीण कुमार की मां सड़क हादसे में घायल

Advertiesment
Praveen Kumar
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले में क्रिकेटर प्रवीण कुमार की मां सड़क हादसे में घायल हो गईं। जानी थाने की पुलिस ने बताया कि क्रिकेटर प्रवीण कुमार की मां मूर्तिदेवी शुक्रवार को अपने पति सकत सिंह के साथ गंगनहर में मूर्ति विसर्जित करके लौट रही थीं। 
 
नंगला साहू गांव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मूर्तिदेवी घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग गया। घटना के संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुलेट ट्रेन पर एमएनएस नेता राज ठाकरे ने दी यह धमकी...