Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पिथौरागढ़ में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 8 की मौत, 5 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pithoragarh horrific accident

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

पिथौरागढ़ , मंगलवार, 15 जुलाई 2025 (23:32 IST)
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र में मंगलवार को एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से 8 यात्रियों की मौत हो गयी और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। थल के थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत ने बताया कि घटना मुवानी के सुनी गांव में हुई जहां बोक्टा गांव जा रही ‘मैक्स’ जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। रावत ने बताया कि इस दुर्घटना में आठ व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम पहुंचीं तथा स्थानीय लोगों की मदद से बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। रावत ने बताया कि घायलों को खाई से निकालकर मुवानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिथौरागढ़ के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह महर ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव खाई से निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में 5 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग स्थानीय थे। भाषा Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया