Publish Date: Sat, 24 Oct 2020 (22:46 IST)
Updated Date: Sat, 24 Oct 2020 (22:51 IST)
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर में अप्रैल में भीड़ द्वारा दो साधुओं और उनके वाहन चालक की हत्या के मामले के संबंध में पुलिस ने शनिवार को 38 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को दहानू की एक अदालत ने 4 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उन्होंने कहा कि इससे पहले 21 अक्टूबर को कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उसके अगले दिन आठ व्यक्ति गिरफ्तार किए गए थे। अधिकारियों ने कहा कि अब कुल 70 आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
मामला 16 अप्रैल का है जब दो साधु अपने वाहन चालक के साथ मुंबई से सूरत जा रहे थे और पालघर के गढ़चिंचले गांव में भीड़ ने उन्हें बच्चा चोरी के शक में पीट-पीट कर मार डाला था।(भाषा)