नोएडा की युवती को मुंबई ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म

Webdunia
शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (15:20 IST)
नोएडा। थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव से एक युवती को अगवा कर उसे मुंबई ले जाने और वहां उससे सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में युवती के पिता ने थाना सेक्टर 49 में शिकायत दर्ज कराई है।
ALSO READ: बलात्कार मामले में चिन्मयानंद के खिलाफ मामले की सुनवाई 13 दिसंबर को
थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पड़ोस में रहने वाला उस्मान नामक युवक उसकी बेटी को अगवा करके मुंबई ले गया।
 
थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के पिता के मुताबिक उनकी बेटी ने फोन पर उन्हें सूचना दी है कि उस्मान और उसके 5 अन्य साथी मुंबई में उसके साथ मारपीट कर लगातार उससे सामूहिक दुष्कर्म कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और पुलिस सर्विलांस विधि और अन्य तरीकों से किशोरी को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

प्रवेश वर्मा हैं दिल्ली कैबिनेट में BJP का जाट चेहरा, केजरीवाल को हराकर किया था बड़ा उलटफेर

Delhi CM Rekha Gupta : रेखा गुप्ता के लिए AAP सरकार छोड़ गई बड़ी चुनौती, कैसे हासिल कर पाएंगी लक्ष्य

लाडकी बहन योजना का किसे मिला सबसे ज्‍यादा लाभ, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए आंकड़े

अगला लेख
More