Publish Date: Mon, 04 Sep 2017 (18:34 IST)
Updated Date: Mon, 04 Sep 2017 (18:37 IST)
नोएडा। भारत में अवैध रूप से रह रहे एक नाइजीरियाई नागरिक को क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई ने पकड़ा है। उसे दिल्ली स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय को सौंपा गया है।
एलआईयू के निरीक्षक महावीर सिंह रजावत ने बताया कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियन नागरिक आडी बोलवा को खुफिया विभाग ने एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि वह मेडिकल वीजा पर भारत आया था। वीजा का समय खत्म होने के बाद वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था। उन्होंने बताया कि नाइजीरियाई दूतावास के माध्यम से उसे उसके देश भेजा जाएगा। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Mon, 04 Sep 2017 (18:34 IST)
Updated Date: Mon, 04 Sep 2017 (18:37 IST)