दस साल की मासूम ने बताया, सूरज डूबने के बाद शुरू हो जाता था यातना और रेप का खौफनाक खेल...

Webdunia
बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की दुष्कर्म पीड़ित मासूम बच्चियों ने अपनी दर्द भरी आपबीती सुनाई। दस साल की रेप पीड़ित बच्ची ने कहा कि क्रूरता और दुष्कर्म की वजह से वह कई दिनों तक चल नहीं पा रही थी। इतना ही नहीं जांच में लड़की की गुप्तांग पर निशान पर भी मिले। 
 
पीड़ित लड़की ने शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट को बताया कि सूरज डूबने के बाद जैसे ही अंधेरा होता था, सभी लड़कियां डरी हुई रहती थीं। रातें खौफ और सिहरन से भरी होती थीं। 'नेताजी' और 'हटरवाले अंकल' रेप करते थे। यदि कोई लड़की उनकी बात नहीं मानती थी तो हंटरवाला अंकल बुरी तरह पीटता था। हंटरवाला अंकल से तात्पर्य बालिका गृह संचालक आरोपी ब्रजेश ठाकुर से है, जबकि नेताजी चंद्रशेखर वर्मा को कहा गया है, जो कि बिहार की मंत्री मंजू वर्मा का पति है। 
 
रिपोर्ट्‍स के मुताबिक पीड़ित लड़कियों ने वर्मा पर भी आरोप लगाया है। हालांकि मंजू वर्मा ने इन आरोपों को आधारहीन बताया है। दूसरी ओर गिरफ्तार हुए बाल संरक्षण अधिकारी रवि कुमार रोशन की पत्नी का दावा है कि लड़कियां 'नेताजी' मंत्री मंजू वर्मा के पति को कह रही हैं।
 
एक लड़की ने बताया ने जो बताया वह कंपा देने वाला था। उसके मुताबिक हमें प्रताड़ित किया जाता था। भूखा रखने के साथ ही इंजेक्शन लगाए जाते थे। हर रात लड़कियों के साथ दुषकर्म होता था। हंटरवाला अंकल किसी भी कमरे आता था तो लड़कियां बुरी तरह डर जाती थीं।
 
एक अन्य लड़की ने कहा कि उसके साथ एनजीओ के लोगों ने और कई बाहरी लोगों ने कई बार दुष्कर्म किया। कई बार मुझे बालिका गृह से बाहर ले जाया जाता था। मुझे नहीं पता वे लोग कहां ले जाते थे। लेकिन फिर अगले दिन ही वापस लाया जाता था। 

गौरतलब है कि शेल्टर होम की 42 लड़कियों को रिहा कराया गया है। इन लड़कियों में से 29 के साथ रेप की पुष्टि हुई थी, जबकि 3 लड़कियां प्रेग्नेंट मिली और 3 का अबॉर्शन कराया गया था।
 

सम्बंधित जानकारी

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

डोनेशन में भी BJP टॉप पर, ADR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए 2023-24 में किस पार्टी को मिला कितना चंदा

अगला लेख
More