suvichar
✕

शराब के दाम को लेकर तकरार, मजदूर की पीट-पीटकर हत्या

Webdunia
बुधवार, 28 मार्च 2018 (10:27 IST)
बरेली। उत्तरप्रदेश में बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में शराब के दाम को लेकर हुई तकरार में कारोबारी ने एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
 
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि कस्बा रिठौरा के मुहल्ला जाटवपुरा निवासी लाले खां (50) शराब का आदी था। मंगलवार रात वह भोजीपुरा मार्ग स्थित देशी शराब की दुकान पर शराब लेने गया था। शराब के दाम को लेकर उसकी सेल्समैन धर्मपाल से कहासुनी हो गई। इस बीच धर्मपाल और उसके भाई कमल कुमार ने लाले की जमकर धुनाई कर दी।
 
गंभीर रूप से घायल मजदूर की घर आने के बाद मृत्यु हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, मगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मजदूर के शरीर में गंभीर चोट के 9 निशान मिले हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नवीनतम

नरेंद्र मोदी डरपोक हैं... चीन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सरकार पर कई सवाल

मध्यप्रदेश में नई नीली क्रांति के लिए तैयार, मत्स्य सम्मेलन में बोले CM मोहन, MSME और फूड प्रोसेसिंग से जुड़ेगा फिशरीज सेक्टर

राहुल गांधी फेल प्रोडक्ट, मानसिक रूप से भी अस्थिर, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: बियॉन्ड स्टूडियोज़ प्रदेश में करेगा ₹110 करोड़ का निवेश, 6,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

अगला लेख