Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल से मुख्तार अंसारी को किया लखनऊ शिफ्ट, जानिए क्या है मामला...

हमें फॉलो करें कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल से मुख्तार अंसारी को किया लखनऊ शिफ्ट, जानिए क्या है मामला...
, सोमवार, 28 मार्च 2022 (12:12 IST)
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शत्रु संपत्ति हथियाकर अवैध निर्माण के आरोप में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को हजरतगंज में जालसाजी, धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों की सुनवाई के लिए आज लखनऊ शिफ्ट किया गया है।कोर्ट ने हाजिरी माफी को निरस्त कर आज पेश होने का आदेश दिया था।

खबरों के अनुसार, 2 दर्जन से अधिक मामलों के आरोपित बाहुबली मुख्तार अंसारी की आज अदालत में पेशी है। वर्ष 2021 में मुख्तार अंसारी व उनके बेटे उमर अंसारी और अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ के जियामऊ इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शत्रु संपत्ति हथियाकर उस पर अवैध निर्माण कराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

लेखपाल ने अपनी शिकायत में कहा था कि जिस भूमि पर मुख्तार अंसारी और उनके बेटों का कब्जा था, वह मोहम्मद वसीम के नाम दर्ज थी, लेकिन वसीम के पाकिस्तान चले जाने के बाद यह संपत्ति शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज हो गई थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न नजरें मिलीं न दिल, सदन में मिले योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव