Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

योगी की जीत के लिए इकबाल ने मांगी दुआएं, परमहंस ने की पूजा-अर्चना

Advertiesment
यूपी विधानसभा चुनाव 2022
अयोध्या। शुक्रवार को अयोध्या में अलग ही नजारा था, जब योगी आदित्यनाथ को फिर से मुख्‍यमंत्री बनाने के लिए तपस्वी छावनी के जगदगुरु स्वामी परमहंस ने पूजा-अर्चना की, जबकि बाबरी मामले के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने दुआएं मांगीं।
 
इकबाल अंसारी ने दुआएं करने के बाद कहा कि चुनाव का दौर है। परमहंस ने पूजन किया तो हमने भी अपने धर्म के नियम के अनुसार दुआएं मांगी कि योगी दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। हम लोग यही चाहते हैं कि अयोध्या धर्म नगरी है, मुख्यमंत्री संत हैं। हम चाहते हैं कि योगी फिर से यूपी के मुख्‍यमंत्री बनें। 
 
वहीं, स्वामी ने परमहंस ने कहा कि हम व बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे अंसारी ने मिलकर विशेष रूप से पूजा-पाठ किया है। हनुमानजी व राम लला से प्रार्थना की कि योगी आदित्यनाथ पूर्ण बहुमत से जीतें और फिर मुख्‍यमंत्री बनें। अंसारी ने भी कहा है कि योगीजी दोबारा सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे तो हम लोग मिलकर राम लला का दर्शन करने जाएंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

300 यूनिट फ्री बिजली, हर घर से एक युवा को नौकरी, उत्तराखंड में AAP का घोषणा पत्र जारी