Publish Date: Thu, 28 Jun 2018 (16:44 IST)
Updated Date: Thu, 28 Jun 2018 (16:49 IST)
भोपाल। मानसून के मध्यप्रदेश में प्रवेश करने के कुछ ही घंटों में प्रदेश का रतलाम देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज होने वाले 10 स्थानों में शामिल हो गया है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दर्ज हुए आंकड़़ों के अनुसार रतलाम में 75 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज हुई है।
सूची में पहले स्थान पर ओडिशा का पुरी 138 मिमी बारिश के साथ है, वहीं केरल के कन्नूर में इस दौरान 122 मिमी, कर्नाटक के शिराली में 108 मिमी, आंध्रप्रदेश के नरसापुर में 107 मिमी, हिमाचल प्रदेश के ऊना में 91 मिमी, ओडिशा के अंगुल में 68 मिमी, कर्नाटक के मेंगलुरू में 67 मिमी और भुवनेश्वर में 64 मिमी बारिश दर्ज हुई है।
राजधानी भोपाल में भी आज सुबह से रिमझिम फुहारों से लेकर कई स्थानों पर तेज छींटे पड़ने का दौर जारी है। ठंडी हवाओं के चलते कई दिन से चली आ रही उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। विभाग ने इंदौर, शहडोल और जबलपुर संभाग के कई स्थानों पर आगामी 24 घंटे में तेज बारिश की संभावना जाहिर की है। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Thu, 28 Jun 2018 (16:44 IST)
Updated Date: Thu, 28 Jun 2018 (16:49 IST)