दिल्ली में दूल्हे से 1.6 लाख रुपए की माला झपटने वाला नाबालिग हिरासत में

Webdunia
शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (19:38 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 14 वर्षीय एक किशोर को एक दूल्हे से 1,64,500 रुपए मूल्य के नोटों की माला झपटने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। घटना पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में हुई थी। तकनीकी और मानवीय निगरानी के माध्यम से आरोपी किशोर का पता लगाया और उसे हरिनगर से हिरासत में ले लिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में हुई थी। अधिकारी के मुताबिक, यह मामला बुधवार को प्रकाश में आया था, जब दूल्हे के भाई ने शिकायत दर्ज कराई कि जब दूल्हा शादी के लिए घोड़ी पर चढ़ने वाला था, तभी एक लड़के ने उसके गले से नोटों की माला झपट ली।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 356 (हमला या आपराधिक बल के जरिए किसी व्यक्ति द्वारा रखी गई संपत्ति को चुराने का प्रयास) और 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की थी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनशाम बंसल ने कहा कि जांच के दौरान आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। उन्होंने बताया कि तकनीकी और मानवीय निगरानी के माध्यम से आरोपी किशोर का पता लगाया गया और उसे हरिनगर से हिरासत में ले लिया गया।

बंसल के अनुसार, किशोर के घर से माला में लगे 329 नोटों में से 509 रुपए के 79 नोट बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिन्दू धर्म से बाहर, शंकराचार्य ने क्यों किया ऐसा ऐलान

एथर एनर्जी के शेयर की बाजार में लिस्टिंग, कैसी रही शुरुआत?

Weather Updates : राजस्थान से बंगाल तक बारिश का असर, तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

MP Board Result 2025 : 10वीं और 12वीं में छात्राओं ने मारी बाजी

अगला लेख
More