झारखंड में तेज रफ्तार वाहन ने लोगों को रौंदा, 4 की मौत, चालक समेत 2 लोग गंभीर घायल

Webdunia
शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (19:19 IST)
मेदिनीनगर (झारखंड)। पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के भंगिया मोड़ पर तेज रफ्तार एक वाहन 5 लोगों को रौंदने के बाद पलट गया, जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम की है और दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से क्रोधित आसपास के ग्रामीणों ने चालक की भी जमकर पिटाई की।

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार शाम की है और दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एमआरएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि चारों मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए एमआरएमसीएच भेजा है। उन्होंने बताया कि एक स्कॉर्पियो नौडीहा बाजार से होते हुए निकल रही थी तभी बिशुनपुर पंचायत के भंगिया मोड़ से दो किलोमीटर पहले वाहन ने एक गाय को टक्कर मार दी जिसके बाद चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो जैसे ही भंगिया मोड़ के समीप पहुंची उस पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि वाहन सड़क किनारे बैठे पांच लोगों को रौंदने के बाद पलट गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि चालक और एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतकों की उम्र 19 से 13 साल के बीच है।

इस घटना से क्रोधित आसपास के ग्रामीणों ने चालक की भी जमकर पिटाई की। अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

सेंसेक्स पहली बार 84,000 अंक के पार, निफ्टी भी ऑलटाइम हाई

राहुल गांधी ने की विदेश में दुर्घटना में घायल हुए युवक के परिवार से मुलाकात

Petrol Diesel Prices: हरियाणा में हुआ पेट्रोल 25 पैसे सस्‍ता, जानें अन्य राज्यों के ताजा दाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कोलकाता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

iPhone 16: भारत में आईफोन-16 की बिक्री, सेल शुरू होते ही स्टोर के बाहर लंबी कतारें

अगला लेख
More