rashifal-2026

माओवादियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या की

Webdunia
शनिवार, 3 मार्च 2018 (11:21 IST)
जमुई। बिहार में उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के पचेसरी हाईस्कूल के निकट प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने शनिवार तड़के 2 ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि करीब 25 की संख्या में उक्त प्रतिबंधित संगठन के कट्टर माओवादियों ने पचेसरी हाईस्कूल के निकट एक मकान पर धावा बोला। इसके बाद माओवादियों ने प्रमोद कोढ़ा (32) और मदन कोढ़ा (35) की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
सूत्रों ने बताया कि प्रमोद कोढ़ा और मदन कोढ़ा मूल रूप से बाराहाट थाना के गुरुमाहा गांव के निवासी थे और 3 माह पूर्व पुलिस मुखबिरी करने की वजह से माओवादियों ने उन्हें पीटकर गांव से भगा दिया था। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस माओवादियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख