बिहार में आकाशीय बिजली से कई लोगों की मौत, महाराष्ट्र में भी 2 साल के बच्‍चे की गई जान

Webdunia
सोमवार, 20 जून 2022 (13:42 IST)
बिहार में आंधी, पानी और बिजली गिरने से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। भागलपुर जिले में सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर महाराष्‍ट्र में भी आकाशीय बिजली गिरने से 2 साल के एक बच्‍चे की जान चली गई है।

खबरों के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मौत पर दुख जताया है। राज्‍य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें तथा वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें।

महाराष्ट्र में बिजली गिरने से 2 साल के बच्‍चे की मौत : महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो साल के लड़के की मौत हो गई। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रमुख विवेकानंद कदम ने सोमवार को कहा कि यह घटना रविवार को हुई जब लड़का मनोर इलाके में अपने घर के सामने अपनी बहन के साथ खेल रहा था।

अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के बीच इलाके में बिजली गिरी। लड़का बेसुध हो गया और उसे एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More