Hanuman Chalisa
✕

मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के बाद ही सुरक्षा बल डेरा मुख्यालय में प्रवेश करेंगे : खट्टर

Webdunia
सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (11:14 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रविवार को कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय डेरा सच्चा सौदा मुद्दे की निगरानी कर रहा है और सिरसा स्थित मुख्यालय में प्रशासन तभी घुसेगा, जब अदालत इसके लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करेगी।
 
यह पूछे जाने पर कि प्रशासन डेरा के मुख्यालय में प्रवेश करने से क्यों हिचकिचा रहा है? तो करनाल में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय पूरे मुद्दे की निगरानी कर रहा है। हमने न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की है और अदालत के निर्देशों का पालन करेंगे। खट्टर ने कहा कि सुरक्षा बल वहां घुसने का निर्णय नहीं कर सकते।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद ही नहीं घुस सकते। पूरे चीज की निगरानी अदालत कर रही है। हम नहीं चाहते कि कल कोई हम पर उंगली उठाए कि हमने उन्हें कैसे अनुमति दी (सुरक्षा बलों को डेरा मुख्यालय में प्रवेश करने की)? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख