Hanuman Chalisa

आम की बंपर फसल की उम्मीदों को ले उड़ा आंधी तूफान

Webdunia
सोमवार, 4 जून 2018 (22:24 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हाल में आया आंधी-तूफान इस साल आम की बंपर पैदावार होने की उम्मीदों को भी अपने साथ उड़ाकर ले गया। अंधड़ की वजह से 'फलों का राजा' आम न सिर्फ महंगा हुआ है, बल्कि उसकी गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है।
 
 
इस साल फसली मौसम की शुरुआत में पेड़ों पर जबर्दस्त बौर ने बागवानों के चेहरे खिला दिए थे, लेकिन साजगार मौसम न होने की वजह से बौर में रोग लग गया। उसके बाद हाल ही में प्रदेश में आए आंधी-तूफान ने रही-सही कसर पूरी कर दी।
 
मैंगो ग्रोवर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष इंसराम अली ने बताया कि इस साल 100 प्रतिशत बौर होने की वजह से आम की बंपर फसल की उम्मीद थी, लेकिन उन दिनों दिन में गर्मी और रात में ठंडा मौसम होने की वजह से आम में 'झुमका' रोग लग गया जिससे नुकसान हुआ है। इसके अलावा हाल में आए आंधी-तूफान ने तो बागवानों की कमर ही तोड़ दी। अब हालात यह हैं कि 20-25 टन आम पैदा हो जाए तो भी बड़ी बात होगी।
 
उन्होंने बताया कि आंधी-तूफान की वजह से भारी मात्रा में कच्चा आम टूटकर गिर गया, नतीजतन उसे आनन-फानन में बाजार लाकर बेचना पड़ा। यह पहले से ही मार झेल रहे बागवानों के लिए जले पर नमक जैसा था। अब इतना तय है कि आम का स्वाद लेने के लिए लोगों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। इसके अलावा प्रतिकूल मौसम की वजह से आम की गुणवत्ता पर भी फर्क पड़ सकता है।
 
अली ने यह भी कहा कि मौसम में अप्रत्याशित बदलावों के कारण आम की फसल में नए-नए रोग लग रहे हैं जिनका इलाज फिलहाल वैज्ञानिकों के पास नहीं है। पहले बहुत-सी दवाएं थीं, जो अब बेअसर हो रही हैं। आम के पेड़ों को रोग से बचाने के लिए छिड़की जाने वाली दवाओं के नकली होने से बागवानों को काफी नुकसान हो रहा है और सरकार को ऐसी दवाओं की बिक्री रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह आम पट्टी क्षेत्रों में पर्यटन स्थल बनाएं। इन क्षेत्रों में फैक्टरी लगवाए ताकि किसान अपनी उपज को सीधे उस तक पहुंचा सकें। इसके अलावा सरकार नकली कीटनाशक दवाओं पर रोक लगाए और आम निर्यात के लिए दी जाने वाली सबसिडी की रकम बढ़ाए। 
 
मालूम हो कि उत्तरप्रदेश की आम पट्टी राजधानी लखनऊ के मलीहाबाद, उन्नाव के हसनगंज, हरदोई के शाहाबाद, बाराबंकी, प्रतापगढ़, सहारनपुर के बेहट, बुलंदशहर, अमरोहा समेत करीब 14 इलाकों तक फैली है और लाखों लोगों की रोजी-रोटी इस फसल पर ही टिकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में लॉन्च, 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले, JBL के 9 स्पीकर्स और 10,200mAh बैटरी के साथ आया नया टैबलेट

Honda Activa e: 102KM रेंज, बैटरी-स्वैपिंग टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

अगला लेख