Publish Date: Sat, 24 Jun 2017 (07:57 IST)
Updated Date: Sat, 24 Jun 2017 (07:59 IST)
अंतरराष्ट्रीय एफीड्रीन आपूर्त रैकेट की जांच कर रही ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके साथी एवं नशीले पदार्थो के कुख्यात तस्कर विकी गोस्वामी को रविवार को 'फरार अपराधी' घोषित कर दिया।
मुख्य जांच अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त भरत शेलके ने कहा कि अपराध शाखा के अधिकारियों की एक टीम मुंबई के उपनगर वर्सोवा में स्काई एन्क्लेव में कुलकर्णी के घर पहुंची और दरवाजे पर उसके भगोड़ा होने का नोटिस चिपका दिया। अहमदाबाद में गोस्वामी के घर पर भी ऐसा ही नोटिस चिपका दिया गया।
शेलके ने कहा, अगर दोनों आरोपी दी गई अवधि के भीतर ठाणे पुलिस के समक्ष पेश होने में नाकाम रहे तो हम अदालत की अनुमति लेकर उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। (भाषा)