ममता बनर्जी ने कहा- जी-20 'लोगो' में कमल के फूल का इस्तेमाल एक अहम मुद्दा

Webdunia
सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (16:39 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि जी-20 'लोगो' में कमल के फूल का इस्तेमाल एक अहम मुद्दा है लेकिन वह इस बारे में कुछ नहीं बोलेंगी, क्योंकि अगर इस मुद्दे पर बाहर चर्चा की जाती है तो यह देश के लिए अच्छा नहीं होगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार शिखर सम्मेलन के 'लोगो' के लिए कमल के फूल के अलावा किसी अन्य राष्ट्रीय प्रतीक का चयन कर सकती थी, क्योंकि फूल एक राजनीतिक पार्टी का भी प्रतिनिधित्व करता है। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रचार करने के लिए जी20 के 'लोगो' में कमल के फूल का इस्तेमाल किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस इल्ज़ाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह फूल देश की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा है।
 
बनर्जी ने दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले शहर के हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि मैंने भी यह (कमल के फूल वाला 'लोगो') देखा है। यह मामला हमारे देश से जुड़ा है इसलिए हम कुछ नहीं कह रहे हैं। अगर इस पर बाहर चर्चा होती है तो यह देश के लिए अच्छा नहीं है। साल 2023 में होने वाले जी20 के शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बैठक बुलाई है जिसमें हिस्सा लेने के लिए बनर्जी राष्ट्रीय राजधानी गई हैं।
 
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि इससे इंकार नहीं किया जा सकता है कि फूल एक राजनीतिक पार्टी का भी 'लोगो' है। बहुत सारे राष्ट्रीय प्रतीक हैं जिन्हें 'लोगो' में इस्तेमाल किया जा सकता था। भले ही (दिल्ली में) मैं इसे ना उठाऊं, लेकिन अन्य उठा सकते हैं। मैंने इसे देखा है लेकिन बहुत कुछ नहीं कहा। यह एक अहम मुद्दा है और उन्हें (केंद्र को) मामले पर विचार करना चाहिए। भारत को जी20 की अध्यक्षता 1 साल के लिए मिली है।
 
पिछले महीने प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया था कि जी20 का 'लोगो' भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जीवंत रंगों से प्रेरित है- केसरिया, सफेद और हरा और नीला। उसमें कहा गया था कि इसमें भारत के राष्ट्रीय फूल कमल के साथ पृथ्वी को जोड़ा गया है, जो चुनौतियों के बीच विकास को दर्शाता है। जी20 का शिखर सम्मेलन अगले साल 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More