Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
फैजपुर। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा कि देश की आजादी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के घर के एक कुत्ते ने भी अपना बलिदान नहीं दिया है।
कांग्रेस महासचिव खड़गे महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पार्टी की जन संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत के लिए आयोजित एक रैली को यहां संबोधित कर रहे थे।
खड़गे ने कहा, 'हम लोगों (कांग्रेस) ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया है। इंदिरा गांधी ने देश की एकता-अखंडता के लिए बलिदान दिया। राजीव गांधी ने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। मुझे बताईये कि देश की आजादी के लिए भाजपा और संघ (नेताओं) के घर का एक कुत्ता भी कुर्बान हुआ है।
खड़गे ने पूछा, 'हमें बताइए (देश की आजादी के लिए) आपके कौन से लोग जेल गए हैं। (भाषा)