Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लड़की ने प्रेम विवाह किया तो परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार...

Advertiesment
हमें फॉलो करें लड़की ने प्रेम विवाह किया तो परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार...

कीर्ति राजेश चौरसिया

, सोमवार, 12 नवंबर 2018 (16:17 IST)
मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में लड़की के प्रेमविवाह से नाराज परिजनों ने उसके फोटो के ही अंतिम संस्कार की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। परिजनों ने जिंदा लड़की को मृत मानकर अंतिम संस्कार की सभी रस्मों को पूरा किया। अंतिम संस्कार के लिए परिवार ने विधिवत मुंडन भी कराया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आलीराजपुर के बोरी में प्रेम संबंधों के चलते पटेलिया समाज की एक लड़की अन्य समाज के लड़के के साथ चली गई और उसके साथ प्रेम विवाह कर लिया। पहले तो परिजनों ने उसे वापस लाने की भरसक कोशिश की, लेकिन जब लड़की नहीं मानी तो उन्होंने उसे मृत मानकर रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
 
इसके लिए बाकायदा एक अर्थी बनाई गई, उस पर लड़की का फोटो रखा गया और नगर में उसकी अर्थी निकालकर श्मशान घाट पर ले जाया गया, जहां पर उसका आदिवासी समाज के रीति-रिवाजों के साथ दाह संस्कार किया गया।
 
बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बाकी की परंपराओं का भी उसी प्रकार निर्वहन किया जाएगा, जिस प्रकार मृत व्यक्ति के लिए किया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोना 80 रुपए उछला, चांदी 150 रुपए चमकी