khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना 80 रुपए उछला, चांदी 150 रुपए चमकी

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रही गिरावट के बावजूद कम भाव पर खुदरा मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 80 रुपए चमककर 32,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी भी 150 रुपए की बढ़त के साथ 38,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर सोमवार को 2 डॉलर की गिरावट में 1,207.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.10 डॉलर की गिरावट में 1,207.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 0.07 डॉलर की गिरावट में 14.17 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से वैश्विक बाजार में पीली धातु पर दबाव बना हुआ है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अकेले पड़े तेजप्रताप 'हठ' पर कायम, लालू का परिवार ऐश्वर्या के साथ...