चिराग पासवान को लगा एक और झटका, बंगला खाली करने के लिए मिला नोटिस

Webdunia
मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (19:48 IST)
चिराग पासवान को चाचा से धोखा मिला। इसके बाद से उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उन्हें बंगला खाली करने के लिए नोटिस मिला है। 
 
शहरी विकास मंत्रालय के तहत आने वाले संपदा निदेशालय की ओर से 14 जुलाई को यह आदेश जारी किया गया था इसके बाद चिराग ने थोड़ा समय मांगा है। 
 
दिल्ली के 12, जनपथ स्थित इस बंगले में रामविलास पासवान 3 दशक से भी ज्यादा समय से रह रहे थे। खबरों के मुताबिक पिछले महीने ही चिराग पासवान ने शहरी विकास मंत्रालय से मकान खाली करने के लिए थोड़ा और वक्त मांगा था।
ALSO READ: UP : ब्राह्मण समाज BSP के साथ, 2022 में सत्ता से उखाड़ फेकेंगे भाजपा को : सतीशचंद्र मिश्रा
इसके लिए उन्होंने शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात भी की थी। खबरों के मुताबिक अपने पिता रामविलास पासवान की पहली बरसी तक चिराग पासवान इसी बंगले में रहना चाहते हैं। 8 अक्टूबर को रामविलास पासवान की पहली बरसी होगी।


लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान पिछले साल अक्टूबर में निधन होने तक करीब तीन दशक इस बंगले में रहे थे। वर्तमान में उनकी पत्नी, बेटे चिराग पासवान और परिवार के अन्य लोग यहां रह रहे हैं। पिछले महीने, केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के तहत आने वाले संपदा निदेशालय ने नोटिस जारी किया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘आवास खाली करने का नोटिस इस बंगले में रह रहे लोगों को भेजा गया है।
 
रामविलास पासवान देश के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल थे। पिछले साल अक्टूबर में 74 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। वे 1989 से ही विभिन्न विचारधारा वाली पार्टियों की सरकारों में केंद्र में मंत्री रहे थे। उल्लेखनीय है कि लोजपा के नेतृत्व को लेकर चिराग की अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ रस्साकशी चल रही है। बिहार के हाजीपुर से सांसद पारस को पिछले महीने नरेंद्र मोदी नीत सरकार में मंत्री बनाया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा निर्बाध जारी, हेली सेवाओं का भी हो रहा संचालन

अमेरिका चीन ट्रेड डील के बाद बड़ा फैसला, अमेरिका पर भारत भी लगाएगा टैरिफ

नवनीत राणा को पाकिस्तानी नंबरों से मिली धमकी, न सिंदूर बचेगा, ना सिंदूर लागाने वाली

हाफिज अब्दुल रऊफ ने की थी ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों की जनाजे की अगुवाई, क्या है उसका अमेरिकी कनेक्शन?

हमारे सभी सैन्य अड्डे, प्रणालियां पूरी तरह चालू हैं : भारतीय वायुसेना

अगला लेख