Hanuman Chalisa

अलगाववादियों को बैठक करने से रोका गया, मीरवाइज नजरबंद

Webdunia
सोमवार, 5 जून 2017 (14:19 IST)
कश्मीर घाटी में प्रशासन ने अलगाववादियों को हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी के आवास पर बैठक करने से रोक दिया और मीरवाइज उमर फारूक सहित कई नेताओं को नजरबंद कर दिया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हैदरपोरा इलाके में स्थित गिलानी के आवास के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया जहां अलगाववादी बैठक और बाद में संवाददाता सम्मेलन करने वाले थे। उन्होंने कहा कि किसी को गिलानी के आवास में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी गई।
 
हुर्रियत के एक प्रवक्ता ने कहा, 'मीरवाइज को एक बार फिर बीती शाम से नजरबंद रखा गया है। उन्हें गिलानी के आवास पर संयुक्त प्रतिरोध बैठक में शामिल होना था।'
 
उन्होंने कहा, 'कश्मीरी विरोधी सरकार ने नेतृत्व पर अंकुश लगाने के लिए पहले वाली तरकीब अपनाई। एक बार फिर दिख गया कि कश्मीर पर सुरक्षा बलों की ताकत का शासन है।' जेकेएलएफ प्रमुख मोहम्मद यासीन मलिक को ऐहतियातन हिरासत में ले लिया गया और एक थाने में रखा गया।
 
अलगाववादियों ने अपने कुछ नेताओं के यहां एनआईए की छापेमारी पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई थी। कश्मीर में सड़कों पर प्रदर्शन को वित्तपोषण और हवाला कारोबार करने के संदिग्ध कारोबारियों पर कार्रवाई के तहत यह छापेमारी की गई। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अभिजीत दीपके को टाइफाइड, वीडियो पोस्ट कर कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय; अहमदाबाद और कच्छ समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

'मेट्रो, इंटरनेट और खाना बंद करा दिया, पेपर लीक नहीं रोक पाए', जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6,269 श्रद्धालुओं का जत्था बालटाल मार्ग से रवाना

अगला लेख