Hanuman Chalisa

पहले गांवों को अंधेरों में धकेला, नक्सली अब कर रहे रोशन

Webdunia
सोमवार, 5 जून 2017 (14:15 IST)
जगदलपुर। अपनी कारगुजारियों से कई क्षेत्रों को अंधेरों में धकेलने वाले पूर्व नक्सली अब छत्तीसगढ़ के एक कॉलेज में प्रशिक्षण पाकर गांवों को रोशनी की राह पर ले जा रहे हैं। ये पूर्व नक्सली पहले बिजली के खंभे उखाड़ने से लेकर हर प्रकार की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कवायद में शामिल रह चुके हैं, लेकिन अब आत्मसमर्पण के बाद स्थानीय लाइवलीहुड कॉलेज में प्रशिक्षण लेकर अपनी नई जिंदगी जीने की कोशिश में हैं। 
 
इस कॉलेज में कौशल उन्नयन की ट्रेनिंग ले रहे आत्मसमर्पित नक्सली राजमिस्त्री से लेकर इलेक्ट्रिशियन बनने जा रहे हैं। इलेक्ट्रिशियन की ट्रेनिंग ले चुकी इनकी एक टीम ने दरभा इलाके के 400 आबादी वाले गुड़ियापदर गांव के हर घर को सौर ऊर्जा से रोशन कर दिया है।
 
कॉलेज सूत्रों के मुताबिक इलेक्ट्रिशियन की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों ने सौर ऊर्जा से चलने वाला एक इन्वर्टर बनाया है जिसके जरिए 2 बल्ब आसानी से जलाए जा सकते हैं। इन्वर्टर बनाने के बाद छात्रों ने गुड़ियापदर गांव को चुना, जहां अब तक बिजली नहीं पहुंची है।
 
गांव की कुल आबादी करीब 400 है और यहां 32 घर हैं। कॉलेज के 20 छात्रों ने इस गांव के हर घर में 2 बल्ब और सौर ऊर्जा से चार्ज होने वाला इन्वर्टर मुफ्त में ही लगा दिया है। कॉलेज में वर्तमान में 250 से ज्यादा आत्मसमर्पित नक्सली ट्रेनिंग ले रहे हैं। 
 
लाइवलीहुड कॉलेज के प्रभारी शरद गौड़ ने बताया कि कॉलेज में बस्तरिया बेरोजगारों और नक्सलियों को कौशल उन्नयन का कोर्स करवाया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि बेरोजगारों के हाथों में कला आ जाए। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP का धरना जारी, क्या है उनकी 2 अन्य बड़ी मांगें

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का अंतत: इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों को भी लिखा खत

भारतीय Gen-Z का क्रिएटिव प्रोटेस्‍ट बनाम दुनिया के हिंसक आंदोलन, क्‍यों दुनियाभर में सराहे जा रहे हैं भारतीय Gen-Z

LIVE: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इ्स्तीफा

राहुल गांधी ने छात्रों की 3 मांगें गिनाईं, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, पीएम मोदी देश से माफी मांगें

अगला लेख