Hanuman Chalisa
✕

काशी की तरह मथुरा में भी धूमधाम से मनाई गई देव दिवाली

Webdunia
शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (22:41 IST)
मथुरा। काशी (वाराणसी) के समान इस वर्ष मथुरा में भी यमुना के घाटों पर देव दिवाली का त्योहार राज्य सरकार की पहल पर मनाया गया। विश्राम घाट सहित मथुरा के 25 घाटों पर शाम 6 बजे जैसे ही नाव पर रखे सायरन की आवाज गूंजी, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकसाथ 51,000 दीप जलाकर चारों तरफ प्रकाश बिखेर दिया।
 
 
ऐसे में यमुना के मध्य एवं दूसरे किनारे से यमुना की छटा देखते ही बनती थी। इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र सहित जिले के सभी आला अधिकारी उपस्थित थे। भाजपा सहित अन्य दलों के पार्षदों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
 
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए नगर निगम, सिविल डिफेंस, विद्युत विभाग आदि अनेक सरकारी विभागों एवं गैरसरकारी संगठनों की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही है जिन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश एवं दीपक जलाने की व्यवस्था में अतुलनीय सहयोग प्रदान किया है।
 
इस कार्यक्रम के लिए अपराह्न 3 बजे से ही घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर तिपहिया एवं चौपहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। दीपक जलाने के लिए छात्र-छात्राएं अपने-अपने परिजन के साथ समय से काफी पूर्व ही घाटों पर पहुंच गए थे। सभी का उत्साह देखते ही बनता था। यमुना किनारे से गुजर रहे पर्यटक एवं तीर्थयात्री भी देव दिवाली के इस आयोजन की छटा देख अभिभूत हुए बिना न रह सके। (

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

LIVE: जम्मू कश्मीर के कूलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का बयान, एक दिन प्रदूषण हुआ, तो खत्म भी हो जाएगा

अगला लेख