कर्नाटक में सियासी घमासान जारी, कुमारस्वामी ने जारी किया ऑडियो

Webdunia
शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (12:09 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक ऑडियो जारी कर भाजपा पर आरोप लगाया है कि विपक्षी पार्टी ने जदएस विधायक को 25 लाख रुपए और मंत्री पद देने का प्रस्ताव दिया है। 
 
कुमारस्वामी ने एक येदियुरप्पा और शरण की बातचीत का ऑडियो क्लिप जारी कर आरोप लगाया कि कर्नाटक भाजपा के प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने जदएस विधायक नागनागौड़ा कंडकुर के बेटे शरण को बातचीत के दौरान 25 लाख रुपए की पेशकश की साथ ही उनके पिता (शरण) को मंत्री पद देने की बात भी कही है। 
 
स्वामी ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री देश और राजनेताओं को उपदेश देते हैं, वहीं दूसरी ओर वे अपने 'मित्रों' को कालेधन के माध्यम से लोकतंत्र को बर्बाद करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। मेरे पास इसके पर्याप्त सबूत हैं, मैं उनका खुलासा करूंगा। 
 
13 विधायक सदन से लापता : इस बीच, कांग्रेस-जदएस सरकार के 13 विधायक दूसरे दिन भी बजट सत्र से गायब रहे। इनमें 10 विधायक कांग्रेस के हैं, जबकि 2 निर्दलीय। वहीं एक अन्य जदएस नारायण गौड़ा ने सफाई दी है कि फूड पॉइजनिंग के कारण वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि मैं विधायक दल की बैठक और बजट सत्र में हिस्सा नहीं ले सका, लेकिन मैंने अपने नेता कुमारस्वामी और स्पीकर को इस बारे में सूचना दे दी है।
 
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में सरकार बनने के बाद से ही राजनीतिक उठापटक जारी है। भाजपा को यहां सरकार बनाने के लिए 16 विधायकों की दरकार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More