dipawali
✕

कराटे खिलाड़ी के यौन उत्पीड़न पर पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (15:03 IST)
चंडीगढ़। रोहतक में एक ऑटोरिक्शा में राष्ट्रीय स्तर की एक महिला कराटे खिलाड़ी के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के मामले में हरियाणा पुलिस के एक ट्रैफिक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है और उसे निलंबित कर दिया गया है।
 
 
पुलिस ने शनिवार को बताया कि 21 वर्षीय खिलाड़ी ने शुक्रवार को एक शिकायत में आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी ने उसे उस समय परेशान किया, जब वह गुरुवार शाम को अपनी कराटे क्लास के बाद ऑटोरिक्शा से घर जा रही थी।
 
उसने आरोप लगाया कि वर्दी पहने कांस्टेबल उसी वाहन में सवार हुआ और उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर आत्मरक्षार्थ लड़की ने कांस्टेबल पर हमला कर दिया और ऑटो चालक से वाहन महिला थाना ले जाने को कहा। खिलाड़ी ने यह भी आरोप लगाया कि वरिष्ठ महिला पुलिस कर्मचारियों ने उसकी मदद नहीं की लेकिन कहा कि वे कांस्टेबल को सजा देंगी।
 
हालांकि रोहतक के एसपी पंकज नैन के संज्ञान में मामला आने के बाद तत्काल एफआईआर दर्ज की गई और गलती करने वाली महिला कांस्टेबल का तबादला पुलिस लाइंस कर दिया गया।
 
रोहतक के डीसीपी (शहर) रमेश कुमार ने शनिवार को फोन पर बताया कि ऑटोरिक्शा में महिला को परेशान करने पर कांस्टेबल यासिन के खिलाफ संबंधित प्रावधानों में मामला दर्ज किया गया है। उसे निलंबित कर दिया गया है और गिरफ्तार कर लिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख